Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिटकॉइन की कीमत 66 हजार डॉलर के पार पहुंची, पहली बार इस लेवल पर पहुंची कीमत

मुंबई

क्रिप्टो की लोकप्रिय करेंसी बिटकॉइन की कीमत 66 हजार डॉलर के पार पहुंच गई है। पहली बार इस लेवल पर बिटकॉइन की कीमत पहुंची है। देर रात यह 6% बढ़त के साथ कारोबार कर रही थी। इसकी अंतिम कीमत 66,974 डॉलर पर थी। बिटकॉइन की अभी तक की सबसे ज्यादा कीमत अप्रैल 2021 में थी। उस समय बिटकॉइन 64,889 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। उसके बाद इस करेंसी में भारी गिरावट आई थी। इस कारण बिटकॉइन की कीमत 30 हजार डॉलर तक पहुंच गई थी। जानकारों का मानना है कि बहुत जल्द बिटकॉइन की कीमत एक लाख डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *