जालौन
बढ़ती महंगाई के बीच यूपी में खेल युवा कल्याण व पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को एक बेतुका बयान दिया। जालौन में उन्होंने कहा कि देश की 95% जनता डीजल-पेट्रोल का उपयोग नहीं करती है। कुछ ही लोग डीजल-पेट्रोल का उपयोग करते हैं।
देश में डीजल पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। विपक्ष इसका प्रोपेगेंडा बनाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों की आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से डीजल पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं।