नई दिल्ली
दुनियाभर में बिटक्वाइन का वर्चस्व बढ़ रहा है। बिटक्वाइन एक आभासी मुद्रा है, जिसका इस्तेमाल केवल ऑनलाइन लेनदेन के लिए किया जाता है। बिटक्वाइन के मूल्यों में भारी उतार-चढ़ाव के कारण अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या एक मुद्रा के रूप में कार्य करने में यह सक्षम है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की आज की कीमत 61,885.40 डॉलर (49,24,333 रुपये) के करीब है।
और कितना बढ़ेगा बिटक्वाइन का दाम?
विश्लेषकों के अनुमान के अनुसार, अगले महीने के अंत तक बिटक्वाइन दोबारा अपने 64000 डॉलर यानी 48,00,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। नवंबर में यह 98000 डॉलर (73,50,000 रुपये) का स्तर छू सकता है और दिसंबर में यह दोबारा रिकॉर्ड तोड़कर एक लाख डॉलर यानी करीब 75 लाख रुपये पर पहुंच जाएगा। साल 2021 के अंत तक इसकी कीमत 1,35,000 डॉलर (1,01,25,000 रुपये) तक पहुंच जाएगी, जो मौजूदा कीमत से लगभग तीन गुना ऊपर है।