नई दिल्ली
29 अप्रैल को इथेरियम 2799 डॉलर (करीब 2,09,925 रुपये) पर कारोबार कर रही थी। आज यह करीब 4,358.99 डॉलर यानी 3,46,446 रुपये की है। रिसर्च वेबसाइट फाइंडर और यूके स्थित बहुराष्ट्रीय बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड की वैश्विक शोध टीम के अनुसार, इस साल के अंत तक यह 4512 डॉलर यानी करीब 3,38,400 रुपये तक जा सकती है। मौजूदा समय में एक इथेरियम की कीमत 4,220.50 डॉलर (3,16,620.36 रुपये) है। आइए जानते हैं शोध टीम के अनुसार आगामी वर्षों में इसकी कीमत कितनी बढ़ेगी।
2025 तक 19842 डॉलर हो सकती है कीमत
वहीं साल 2025 तक एक इथेरियम की कीमत 19842 डॉलर यानी करीब 14,88,150 रुपये का स्तर छू सकती है। थॉमसन रॉयटर्स के टेक्नोलॉजिस्ट Joseph Raczynski और एलएमएक्स समूह के Joel Kruger सहित पैनलिस्ट्स का मानना है कि इथेरियम के मूल्यांकन और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। स्टैंडर्ड चार्टर्ड का यह भी मानना है कि चल रहे अपग्रेड से इथेरियम की कार्यक्षमता और दक्षता में सुधार होगा।