नई दिल्ली
पांचों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला 10 मार्च को आ जाएगा। एक दिन पहले सामने आए एग्जिट पोल में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट हार रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस में सिद्धू का भविष्य कैसा रहने वाला है? इस पर चर्चा करेंगे। सिद्धू के लिए जीत कितनी जरूरी है, इस बात से पता चलती है, जब हाल ही में उनकी बेटी राबिया ने अपने पिता की विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके कसम खाई थी कि जब तक पापा जीत नहीं जाते वो शादी नहीं करेगी।
10 मार्च को फैसले का दिन है। पिछले कुछ महीनों से विधानसभा चुनाव में जीत के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे नेताओं के भविष्य को अब कुछ ही वक्त बचा है। उत्तर प्रदेश के बाद देशभर की नजरें पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव पर होने वाली हैं। यहां हालांकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही हो लेकिन लोगों की नजरें अमृतसर ईस्ट पर होने वाले चुनाव पर होंगी। यहां कांग्रेस के ‘गुरु’ नवजोत सिंह सिद्धू मैदान में हैं। उनके खिलाफ अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी डटे हैं। वही, आम आदमी पार्टी से जीवन जीत कौर भी चुनाव लड़ रही हैं। एग्जिट पोल की मानें तो इस सीट पर सिद्धू को हार मिल रही है।