खाजूवाला. सीमा सुरक्षा बल की 127 वी वाहिनी की ओर से सीमा चौकी बंदली में 3 जून को 56 किलोग्राम हेरोइन पकडऩे में बीएसएफ के बहादुर प्रहरियों के योगदान को लेकर ग्राम पंचायत 20 बीडी में बुधवार को सम्मान समारोह हुआ। सरपंच चेतराम भाम्भू ने बताया की जिन बहादुर प्रहरियों का योगदान इस हेरोइन और तस्करों को पकडऩे में रहा उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के कमांडेंट अमिताभ पंवार, द्वितीय कमान अधिकारी बाबूलाल यादव, सहायक कमांडेंट निशाकांत चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर ताराचंद यादव, उपनिरीक्षक रामेश्वर व आरक्षक बीरबल राम को प्रतीक एवं प्रशंसा पत्र उपखंड अधिकारी खाजूवाला एवं सरपंच चेतराम भाम्भू द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में खाजूवाला क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्यकर्मी, विद्युत सहायक, पंचायत राज विभाग के कार्मिक, कोरोना काल में बेहतरीन सेवा के लिए उपखंड अधिकारी खाजूवाला एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कंमाडेट अमिताभ पंवार ने कहा कि बीएसएफ की पहल है कि युवा पीढ़ी नशाखोरी, मदिरापान एवं नशीली दवाओं से बचें और ध्यान अध्ययन एवं तकनीकी ज्ञान में लगाएं। ताकि आगामी समय में यह क्षेत्र नशामुक्त होकर एक आदर्श ग्राम विकसित हो। इस अवसर पर उप कमांडेंट गजेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट पवन कुमार, महेश कुमार, रंजीत कुमार, इंस्पेक्टर मुंशी खान, गोविंद पारीक अधीनस्थ अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक काशीराम सारस्वत ने किया।