श्रीडूंगरगढ़. कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास बने मकान में अचानक आग लग गई। आग से मकान में रखा घरेलू सामान, अनाज, इनवर्टर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी दुर्गाप्रसाद मीणा के मकान में आग लगी। आग की सूचना पर आपणों गांव सेवा समिति के सेवादारों व हीरालाल, गौरीशंकर स्वामी, गणेश सहित लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पहुंची। करीब घण्टे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट आग का कारण माना जा रहा है।