Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विधायक गुरमीत कुन्नर ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

पदमपुर (सीमा सन्देश)। राउमावि डेलवा के 5 खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय हॉकी व गोला फेक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस पर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, सरपंच अरुणा खीचड़, एसडीएम सुभाष कुमार, तहसीलदार हरीश टाक एवं सुरजीत खीचड़ आदि जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के दौरान इनका सम्मान किया। कुन्नर ने कहा कि बेटियों ने हमेशा ही शिक्षा के साथ खेल व अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर गुरुजनों व माता पिता के सपनों को साकार करने के साथ-साथ अपनी अलग पहचान बनाने मे आगे रही है। शारीरिक शिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय हॉकी प्रति. में कुलदीप सिंह, कमलदीप कौर, मनदीप कौर, लवीशा ने अद्भुत खेल का प्रदर्शन करने पर उनका राज्य स्तरीय पर चयन हुआ। कुणाल ने जिला स्तरीय गोला फेक में सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *