Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर के BSNL तारघर में लगी आग

बीकानेर

बीकानेर के कलक्टरी परिसर के पास स्थित तार घर में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। जिससे वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि मशीनरी पर कोई खास असर नहीं आने से BSNL के उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होगी। आग पर सुबह काबू पाया लिया गया, इससे पहले कई महत्वपूर्ण कागजात जल गए।

कभी तारघर के रूप में काम करने वाले इस परिसर में वर्तमान में BSNL लैंडलाइन और मोबाइल सेवाओं का उपभोक्ता केंद्र था। बिल जमा करने, नए सिम और कनेक्शन देने सहित उपभोक्ताओं से जुड़े अधिकांश काम यहीं पर हो रहे थे। ऐसे में भारी मात्रा में फर्नीचर, कम्प्यूटर, कागजात, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जल गए। इस परिसर में लगे कम्प्यूटर्स में उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड भी रहते हैं। हालांकि वो भी सर्वर पर सुरक्षित ही रहते हैं। इस परिसर में फॉल सिलिंग की हुई थी, वो भी पूरी तरह तहस-नहस हाे गई।

लाखों का नुकसान

चार मंजिल के इस परिसर में एक मंजिल पूरी तरह जल गई। यहां रखा सामान जलने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। हालांकि BSNL अधिकारियों ने अब तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। इसी परिसर में पहले मशीनरी भी लगी थी, जिसे काफी पहले हटा लिया गया था। ऐसे में सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

कब लगी आग?

आग शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे लगी, जो साढ़े 9 बजे तक उग्र हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आज अवकाश का दिन होने के कारण पास ही स्थित कलक्टरी और न्यायालय परिसर के कर्मचारियों की भीड़ भी मौके पर नहीं रही। ऐसे में फायर ब्रिगेड ने अपने काम फटाफट अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *