Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर नगर निगम का 362 करोड़ का बजट:निगम की बैठक में पार्षद को पुलिसकर्मी ने दिखाई लाठी, मेयर ने कहा ये सब एसपी के आदेश पर हुआ, विपक्ष का हंगामा

बीकानेर

ये पहली बार था कि बीकानेर नगर निगम की बैठक में पुलिस का जबर्दस्त हस्तक्षेप रहा। यहां तक कि हंगामा कर रहे पार्षद को एक महिला पुलिसकर्मी ने लाठी तक दिखा दी। इसके बाद भी हंगामा बढ़ता चला गया लेकिन मेयर ने अपना बजट भाषण पूरा करके 362 करोड़ रुपए का बजट पारित करवा लिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मेयर ने कहा कि पुलिस की व्यवस्था बीकानेर के नए एसपी योगेश यादव ने की है, उन्होंने नहीं।

नगर निगम भवन के बजाय वेटरनरी कॉलेज ऑडिटोरियम में हुई बजट बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने भी हंगामें में कोई कमी नहीं रखी। कांग्रेस पार्षद पहले से तय करके आए थे कि उन्हें सिर्फ विरोध करना है। जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के बजाय पार्षदों ने मेयर के भाषण शुरू करने के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। इन पार्षदों को कोई मतलब नहीं था कि मेयर क्या मुद्दा उठा रही है, क्या विरोध करना है।