Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

बीकानेर

नई दिल्ली से बीकानेर की ओर आ रही एक कार और बस में जबर्दस्त टक्कर से पति-पत्नी की मौत हो गई। एक सात महीने का बच्चा घायल हो गया। ये परिवार बीकानेर में किससे मिलने आ रहा था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सेरुणा पुलिस अब पीबीएम अस्पताल में मृतकों के बारे में जानकारी ले रही है।

सेरुणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि दिल्ली से एक कार शाम करीब साढ़े चार बजे बीकानेर आ रही थी। सेरुणा के पास ये कार सामने से आ रही एक बस से टकरा गई। भीषण टक्कर से कार का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार को अभिषेक धार चला रहा था, जबकि ज्योति सिंगला उनके साथ बैठी थी। इनके साथ एक सात महीने की बच्ची भी है, जिसे ज्यादा चोट नहीं लगी। इन तीनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन ज्योति अभिषेक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।