Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में एक दिन में डेढ़ सौ कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर

बीकानेर में कोरोना का महा विस्फोट हो गया है। आज दिनभर में डेढ़ सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस आए हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट ने हालांकि सुबह 25 और शाम को 105 रोगियों की सूची ही जारी की है। वहीं एक अन्य सूची में 25 अन्य पॉजिटिव होने की सूचना मिल रही है।

चिंता की बात है कि अब अधिकांश रोगी शहर के उन हिस्सों से आ रहे हैं, जहां भारी भीड़ रहती है। ऐसे में आने वाले दिनों में बीकानेर कोविड संख्या में बढ़ोतरी का ग्राफ तेजी से बढ़ सकता है। वहीं तीन स्कूली बच्चे फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

गुरुवार को आए पॉजिटिव में गंगाशहर से 6 संक्रमित है। वहीं मुरलीधर व्यास काॅलोनी से दो पॉजिटिव केस है। इसके अलावा जिन एरिया से संक्रमित मिले हैं उनमें शिव वैली, गंगाशहर, तेलीवाड़ा, गोपेश्वर बस्ती, बड़ा बाजार, शीतला गेट, सुनारों की गुवाड़, बेनीसर बारी के बाहर, बछावतों का मोहल्ला, भट्‌टडों का चौक, बागड़ी मोहल्ला, शीतला गेट, रत्ताणी व्यासों का चौक, छबीली घाटी, रांगड़ी चौक में जांच के दौरान रोगी मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *