Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिश्वत लेते रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

बीकानेर

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी के बिल पास करने के नाम पर बारह हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उत्तर पश्चिम रेलवे के असिस्टेंट पर्सनल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रेलवे कार्यालय से गिरफ्तार करने के बाद एसीबी ने वहीं पर सारी कार्रवाई को अंजाम दिया। अब उसके घर व बैंक खातों की भी पड़ताल की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के असिस्टेंट पर्सनल लंबे समय से रिश्वत मांग रहा था। आखिरकार उसे गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया। असिस्टेंट नरेंद्र सिवानिया ने रेलवे के ही एक रिटायर कर्मचारी का बिल पास नहीं कर रहा था। पिछले दिनों उसे बिल पास करने के लिए बारह हजार रुपए की रिश्वत मांगी। रिश्वत देने से पहले परिवादी ने एसीबी को शिकायत कर दी। सीटीजी बिल क्लीयर करने की एजव रुपए की मांग ज्यादा की गई थी। इस मामले की शिकायत एसीबी के मुख्यालय तक पहुंच गई थी। जहां से डीजी एसीबी बी एल सोनी और एडीजी दिनेश एमएन ने बीकानेर रेंज के एडिशनल एसपी रजनीश पूनिया को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *