बीकानेर
कल स्कूल स्टूडेंट की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अब जयनारायण व्यास कॉलोनी का सत्रह वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दरअसल, इस कॉलोनी से दो पॉजिटिव है। एक 51 वर्षीय महिला भी कोरोना ग्रसित हो गई है।
मंगलवार को बीकानेर में की गई RTPCR जांच की रिपोर्ट बुधवार सुबह सामने आई। इसमें व्यास कॉलोनी के ये दो केस पॉजिटिव आए हैं। इनमें अलावा सभी रिपोर्ट नेगेटिव है। कुछ जांच भी होनी शेष है। इसी के साथ एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी हो गइ है। दो दिन में तीन केस आने से ये संख्या अब 17 तक पहुंच गई है। सभी पॉजिटिव केस होम क्वारेंटाइन ही है। किसी को अस्पताल की जरूरत महसूस नहीं हुई है। दरअसल, ए सिम्टोमेटिक रोगी ही सामने आ रहे हैं। पिछले दो महीने में एक रोगी का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था, जबकि शेष सभी रोगी घर पर ही ठीक हो गए। वहीं एक बीस साल की टीबी ग्रस्त कोरोना ग्रसित युवतीी की मौत हो गई थी।
उधर, कल जिस स्कूल का स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव आया था, उसके साथ पढ़ने वाले अन्य बच्चों की जांच करवाई जा रही है। स्कूल का वो कमरा भी दस दिन के लिए बंद कर दिया गया है, जहां कोरोना संक्रमित स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। ऐसे बीस स्टूडेंट्स थे, जो हाफ इयरली एग्जाम में साथ बैठे थे।