Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान बॉर्डर के पास दिखा ड्रोन:BSF के डीआईजी सीमा पर पहुंचे

बीकानेर

भारत-पाकिस्तान सीमा पर देर रात ड्रोन दिखाई दिया। इसके बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। ड्रोन नजर आने के बाद बीएसएफ ने इस एरिया में अपनी सख्ती बढ़ा दी है। वहीं, क्षेत्र के संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कोई नया व्यक्ति तो इस एरिया में नहीं आया है, जो आगे चलकर किसी तरह की घटना को अंजाम दे सके।

दरअसल, मंगलवार देर रात आसामान में कुछ लाइट्स जगमगाती हुई नजर आई थीं। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन जैसे इस सामान को कब्जे में लेना चाहा लेकिन वो उड़ गया। इस पर आला अधिकारियों को सूचना दी गई। क्षेत्र में सरपंच सहित सभी जन प्रतिनिधियों को अज्ञात व्यक्ति की सूचना मिलते ही सबसे पहले पुलिस को बताने का आग्रह किया है।

भारतीय सीमा में हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स भी ड्रोन को भारतीय एरिया में भेजते रहे हैं। ऐसे में बीएसएफ को शक है कि ये ड्रोन भी पाकिस्तानी रेंजर्स का होगा। इसीलिए बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्रसिंह सूचना मिलने के साथ ही बॉर्डर पर पहुंच गए। वहां उन्होंने आला अधिकारियों से चर्चा की और हालात का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *