बीकानेर. बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार ने आदेश जारी कर 19 पुलिस उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें से १० उपनिरीक्षक ऐसे हैं, जिन्हें जिले में चार साल से अधिक का समय हो गया है। आदेश में चार साल से अधिक समय होने पर उपनिरीक्षक आनंद मिश्रा को हनुमानगढ़, जगदीशसिंह को चूरू, रामनारायण श्रीगंगानगर, सुरेन्द्र कुमार चूरू, चन्द्रजीतसिंह बीकानेर, श्रीमती प्रकाश देवी हनुमानगढ़, जीतराम, जयसिंह, राजेन्द्र कुमार व ज्योति नायक को श्रीगंगानगर से बीकानेर लगाया गया है।
स्वयं की प्रार्थना पर
उपनिरीक्षक चन्द्रभान को गंगानगर, जगदीश प्रसाद को गंगानगर एवं अस्त अली खां को चूरू व रामप्रकाश को गंगानगर लगाया गया है। रजीराम को बीकानेर, श्रीप्रकाश, राकेश सांखला को गंगानगर,मोहरसिंह का हनुमानगढ़ तबादला किया गया है। विदित रहे कि उपनिरीक्षक लेखराम, अस्त अली व रामप्रकाश को नॉन फील्ड लगाया गया है।
बीकानेर से पांच गए, छह आए
तबादला आदेश में बीकानेर से पांच उपनिरीक्षक बाहर गए हैं, वहीं छह बीकानेर आए हैं। श्रीगंगानगर से सात गए और छह वापस आ गए। चूरू से एक उपनिरीक्षक का तबादला हुआ वहीं तीन नए आ गए हैं। हनुमानगढ़ से चार गए और चार ही आए हैं।