Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर से गांव की ओर चला कोरोना

बीकानेर

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इस समय सबसे ज्यादा संक्रमण है। दरअसल, कोविड रोगी यहीं पर सबसे ज्यादा घूम रहे हैं। अस्पताल के अधिकांश वार्डों में भर्ती मरीज भी पॉजिटिव आ रहे हैं, ऐसे में भर्ती रोगियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक कम पॉजिटिव आ रहे थे लेकिन सोमवार सुबह की लिस्ट में गांवों के नाम ही ज्यादा सामने आ रहे हैं।

सोमवार को पॉजिटिव की संख्या 207 रही, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। अकेले सुबह की रिपोर्ट में पांच सौ से ज्यादा पॉजिटिव आ रहे थे, जो अब दो सौ पर आ गए हैं। दरअसल, रविवार को जांच कम होने के कारण सोमवार को पॉजिटिव कम रहते हैं।