Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सरकारी अस्पताल में दस हजार लीटर का प्लांट लगाने के लिए मिला प्रस्ताव

श्रीगंगानगर

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए मारामारी झेल चुके गवर्नमेंट हॉस्पिटल मैनेजमेंट को अब ऑक्सीजन प्लांट की जरूरत महसूस होती नजर नहीं आ रही। आलम यह है कि अस्पताल मैनेजमेंट को सरकार की योजना के तहत दस हजार लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी अधिकारियों ने ठुकरा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस प्लांट के लिए जगह मांगी गई है, उसकी क्षमता तो काफी अधिक है लेकिन अस्पताल कैंपस में इतनी जगह दे पाना संभव नहीं है।