बीकानेर
आने वाले कुछ वर्षों में बीकानेर में न सिर्फ करोड़ों रुपए का निवेश आने वाले दिनों में होगा बल्कि बीस हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। बुधवार काे आयोजित इन्वेस्टर समिट में सोलर, एग्रो, ट्यूरिज्म, मेडिकल, वूलन सहित अनेक बिजनेस में इन्वेस्ट करने में रुचि दिखाई है। सर्वाधिक निवेश सोलर और एग्रो बिजनस में होने जा रहा है।
जिला कलक्टर सहित अनेक व्यापारियों ने बुधवार को लक्ष्मी निवास होटल में इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लिया। बुधवार को जिन कंपनियों ने एमओयू किए उनमें सबसे बड़ा निवेश श्रीराम मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से हो सकता है। कंपनी ने दो सौ करोड़ रुपए खर्च करके एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की मंशा जताई है। इससे पांच हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा सिरेमेक्स ग्रानिटो प्राइवेट लिमिटेड ने करीब एक सो बीस करोड़ रुपए खर्च करके बीकानेर में माइन्स एंड मिनरल यूनिट स्थापित करने की मंशा जताई है। इस कार्य से दो सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद की जा रही है।