Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बुधवार को पांच सौ के पास हो गए संक्रमित, लगातार बढ़ रहा संक्रमण खतरनाक

बीकानेर

बीकानेर में कोरोना रोज नए रिकार्ड बनाता जा रहा है। मंगलवार को दिनभर में तीन सौ पॉजिटिव केस आए थे लेकिन बुधवार को सुबह की रिपोर्ट में ही तीन सौ पॉजिटिव आ गए। शाम होते होते ये आंकड़ा पांच सौ के पास पहुंच गया। दिनभर में 493 नए पॉजिटिव केस आने से बीकानेर में बड़ा कोरोना विस्फोट हो गया है।

बीकानेर में मंगलवार तक एक्टिव केस की संख्या 1257 थे जो बुधवार सुबह बढ़कर करीब पंद्रह सौ हो गए हैं। शाम तक सत्रह सौ एक्टिव केस हो गए। अब रिकवरी वाले केस भी बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को 47 रोगियों को रिकवर माना गया। अब धीरे धीरे रिकवरी की संख्या भी बढ़ेगी क्योंकि सात दिन में ही रोगियों को रिकवर माना जा रहा है। डेढ़ हजार एक्टिव केस में अभी आठ रोगियों को ही पीबीएम अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है जबकि शेष सभी का घर पर ही इलाज चल रहा है। एक अच्छी खबर ये भी है कि बीकानेर में पिछले एक महीने में किसी भी रोगी की मौत नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *