Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीजपी ने वोटबैंक की राजनीति को दी टक्कर

  • खुंजा शक्ति केन्द्र का सम्मेलन आयोजित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को भाजपा नगरमण्डल जंक्शन के शक्ति केन्द्र (खुंजा) पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में खुंजा शक्ति केन्द्र का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है। 4 राज्यों में बीजेपी की डबल इंजन सरकार लौटी है। उन्होंने कहा कि इस बार का बीजेपी स्थापना दिवस तीन कारणों से अहम है। पहला कारण इस समय हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां भी हैं। तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं। शक्ति केन्द्र पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार के राज में जनकल्याण की योजनाएं लाभार्थी तक पहुंच रही हैं। उन्होंने अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने वोटबैंक की राजनीति की। ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखा गया लेकिन बीजपी ने वोटबैंक की राजनीति को टक्कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि लोगों का जीवन आसान बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। हम देश के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। सम्मेलन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में शोभायात्रा का आयोजन किया। महापुरुषों व भारत माता के चित्र के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, लेखराम जोशी, मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, पार्षद संजय कुमार, स्वर्णसिंह, रवि सिंगीकाट, बलराज दानेवालिया, राजेंद्र चौधरी, हिमांशु महर्षि, सुनील अमलानी, रणजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती, सुरेन्द्र भाकर, संजय कुमार, सतीश कुमार, कृष्ण मिस्त्री, रामप्रताप, सरवन कुमार, गुरदेव सिंह बावरी, डॉ. बख्शीश सिंह, विजय कुमार, मनप्रीत सैनी, जयकिशन, विजय वर्मा, रमजान खान, मुकद्दर अली, जुनैद खान, बंटी स्वामी, भारतभूषण शर्मा, मंगतराम, गुरविन्द्र सिंह, भूपसिंह, बहादुर सिंह, जसपाल सिंह, भूपसिंह, रतिराम सहारण, बहादुर सिंह शेखावत, बजरंग सिंह, संजय रावत, गुरप्रीत सिंह, झमन पाइवाल, सूरज बावरी, दलजीत सैनी, वीरेंद्र स्वामी, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, सोनू, चरणजीत, गुरबचन सिंह, प्रदीप, रजत कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।