हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भद्रकाली मंदिर में हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से लगाया गया आठ दिवसीय पांचवां भण्डारा बुधवार को पांचवें नवरात्रा पर भी जारी रहा। बुधवार को भण्डारे का शुभारंभ मीडियाकर्मियों की ओर से सपरिवार कन्याओं का पूजन कर किया गया। वरिष्ठ पत्रकार मदन अरोड़ा, बालकृष्ण थरेजा, पृथ्वीराज शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, बजरंग शर्मा, अनुराग थरेजा, ललित मोहन पारीक, राकेश सहारण, दीपक भारद्वाज, अश्विनी डूमरा, मनीष शर्मा, भवानी तिवाड़ी, नितिन बंसल, प्रदीप पाल आदि ने कन्याओं का पूजन किया। भण्डारे में जैविक खेती से तैयार चावल व कड़ी पकौड़े का लंगर लगाया गया। इस मौके पर हनुमानगढ़ सेवा समिति के मेला प्रभारी सुनील धूड़िया ने बताया कि समिति सदस्यों की ओर से पिछले 38 सालों से भद्रकाली मेला स्थल पर सेवाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में इस बार मेला स्थल पर पांचवीं बार भण्डारा लगाया जा रहा है। भण्डारा प्रथम नवरात्रा से अष्टमी तक चलता है। रोजाना सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से कन्याओं का पूजन करवा भण्डारे की शुरूआत की जाती है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रामकुमार मंगवाना, सचिव भगवान सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जिंदल, विश्वनाथ सैनी, सुनील, सुशील अग्रवाल, मनीशंकर, जयकिशन सोनी, नवीन मिड्ढा, अजय शर्मा, मनोहर कुमार, राजेन्द्र ढाका, जितेन्द्र जिन्दल, देवीलाल, सुरेश अग्रवाल, डॉ. मोहनलाल शर्मा, योगेश कुमार, मोहित जिन्दल आदि मौजूद थे।