Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रोके गए एमनेस्टी इंडिया के पूर्व चीफ, नहीं जा पाए अमेरिका

एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के पूर्व चीफ आकार पटेल को कथित तौर पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रोक लिया गया और विमान में सवार होने से रोक दिया गया। वह बेंगलुरु से अमेरिका जा रहे थे। पटेल ने ट्वीट करके बताया कि एमनेस्टी इंटरनेशनल के खिलाफ दर्ज एक केस के मामले में उनके नाम को भी लुकआउट लिस्ट में डाल दिया गया। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सीबीआई अधिकारी ने बताया है कि मेरे खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है क्योंकि मोदी सरकार ने एमनेस्टी इंटरनेशनल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।’

उन्होंने कहा कि गुजरात कोर्ट ने उन्हें विशेष तौर पर इस यात्रा के लिए इजाजत दी थी बावजूद इसके उन्हें अमेरिका जाने से रोका जा रहा है। वहीं सीबीआई सूत्रों का कहना है कि सूरत कोर्ट ने उन्हें अमेरिका जाने की इजाजत दी थी लेकिन उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया।