Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेंगलुरु के बाद राजस्थान में ओमिक्रॉन का खतरा

नई दिल्ली

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत में भी घुसपैठ कर ली है। राजस्थान में 7 दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से जयपुर लौटे एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पति-पत्नी समेत उनकी दो बेटियां (8 और 15 साल) शामिल हैं। सभी को ओमिक्रॉन का संदिग्ध मानते हुए क्वारैंटाइन किया गया है। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

चिंता की बात यह है कि 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा यह परिवार जयपुर में अपने 12 रिश्तेदारों से मिला था। उनमें से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक 16 साल का बच्चा भी है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) के अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि सभी को ओमिक्रॉन संदिग्ध मानते हुए क्वारैंटाइन किया गया है। इनके सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। हालांकि, बच्चों को छोड़कर सभी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं और स्वास्थ्य भी ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *