हरियाणा के नई दिल्ली से लगते 4 जिलों- सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर में पॉल्यूशन की वजह से हालात खराब होते जा रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण विभाग ने अगले आदेश तक इन चारों जिलों में सारे स्कूल बंद कर दिए हैं। इन जिलों में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आते इन चारों जिलों में 14 नवंबर को भी स्कूल बंद करवाए थे, जिन्हें 5 दिन पहले ही दोबारा खोला गया। पर्यावरण विभाग ने स्कूलों के अलावा हरियाणा के 22 में से 14 जिलों में सभी तरह के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी है। साथ ही जनरेटर सेट भी नहीं चलाए जा सकेंगे।