Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेटी के जन्म के 20 घंटे बाद REET देने पहुंची:बूंदी जिला अस्पताल में हुई डिलीवरी, एंबुलेंस से परीक्षा सेंटर पहुंची प्रसूता, बोलीं- मेहनत खराब नहीं होने देना चाहती

बूंदी

बूंदी जिले के बालचंद पाड़ा निवासी अर्चना गुर्जर ने शनिवार दोपहर 1 बजे को जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के 20 घंटे बाद रविवार सुबह वह REET के लिए एंबुलेंस से केशोरायपाटन स्थित सेंटर के लिए रवाना हुई। अर्चना ने कहा कि वह लंबे समय से REET की तैयारी कर रही थी, ऐसे में अपनी मेहनत को खराब नहीं होने देना चाहती थी और उसने परीक्षा देने का फैसला किया।

बूंदी अस्पताल में परिजन की गोद में नवजात।

बूंदी अस्पताल में परिजन की गोद में नवजात।

अर्चना की शनिवार दोपहर नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। जज्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ थे। बच्ची को जन्म देने के बाद अर्चना को REET की चिंता सताने लगी। अर्चना लंबे समय से इसकी तैयारियों में जुटी थी। ऐसे में वह इस मौके को गंवाना नहीं चाहती थी। अर्चना ने परिजनों से परीक्षा देने की बात कही। परिजन ने कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा से बात की। शाम को उन्होंने परिजनों के साथ ADM व अन्य अधिकारियों से बात की तो उन्होंने परीक्षा दिलवाने पर सहमति दे दी और परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था करवाई। इसके बाद आज सुबह एंबुलेंस के जरिए 50 किलोमीटर दूर केशोरायपाटन स्थित सेंटर के लिए अर्चना को परिवार के साथ रवाना किया।

2 दिन पहले हुई थी सिजेरियन डिलीवरी, परीक्षा देने पहुंची

सिजेरियन डिलीवरी के 2 दिन बाद परीक्षा देने पहुंची प्रसूता।

सिजेरियन डिलीवरी के 2 दिन बाद परीक्षा देने पहुंची प्रसूता।

धौलपुर शहर के गर्ल्स स्कूल में भी एक प्रसूता एंबुलेंस से परीक्षा देने के लिए पहुंची। महिला की 2 दिन पहले सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। महिला रवीना पत्नी हरीश ने बताया कि 2 दिन पहले धौलपुर जिला अस्पताल में उसकी ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। उसने REET के लिए काफी तैयारी की थी। ऐसे में वह हर हाल में परीक्षा देना चाहती थी। उसने यह बात पति को बताई, तो उन्होंने भी उनका साथ दिया। इसके बाद आज वह एंबुलेंस से परीक्षा केंद्र पर पहुंची हैं।

1 दिन बाद की डिलीवरी डेट, परीक्षा देने आई

1 दिन बाद डिलीवरी की डेट, परीक्षा देने पहुंची मीनाक्षी।

1 दिन बाद डिलीवरी की डेट, परीक्षा देने पहुंची मीनाक्षी।

जोधपुर में भी राणावास से एक गर्भवती अभ्यर्थी मीनाक्षी परीक्षा देने पहुंची। डॉक्टर ने 27 सितंबर को डिलीवरी डेट दे रखी है। मीनाक्षी ने बताया कि पिछली बार परीक्षा में 1 नंबर से रह गई थी। इस बार दोगुने जोश से परीक्षा की तैयारी की थी, ऐसे में हर हाल में परीक्षा देना चाहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *