Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

28.1 किलो पोस्त बरामद, तीन जने गिरफ्तार

  • सदर पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन कार्रवाई
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    सदर पुलिस ने गांव डबलीराठान क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट की तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 28 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो जने पंजाब के मुक्तसर जिले के निवासी हैं। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच में जुटी है। यह तीनों कार्रवाई गश्त व नाकाबंदी के दौरान उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार चलाए जा रहे आॅपरेशन फ्लैश आउट के तहत की गई। डबलीराठान के ग्रामीणों की ओर से पोस्त की बिक्री होने की शिकायत के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी चन्द्रभान धुआं के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम बुधवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने डबलीराठान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 8 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर जीवणराम (42) पुत्र राजाराम भाट निवासी वार्ड 18, जंडावाली को गिरफ्तार किया। मामले की जांच गोलूवाला थाना प्रभारी भजनलाल कर रहे हैं। दूसरी कार्रवाई में धर्मसिंह (40) पुत्र बघेरासिंह मजहबी निवासी थिराजवाला पीएस लम्बी जिला मुक्तसर साहिब पंजाब के कब्जे से 8 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर धर्मसिंह को गिरफ्तार किया। इस मामले की जांच जंक्शन थाना के एसआई शैलेश चन्द को सौंपी गई है। तीसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने 11 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर जसकरण सिंह (18) पुत्र कृष्णसिंह मजहबी निवासी धोला पीएस लम्बी जिला मुक्तसर साहिब पंजाब को पकड़ा। मामले की जांच जंक्शन थाना के एसआई मांगूराम कर रहे हैं। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए आरोपी जोधपुर क्षेत्र से पोस्त खरीदकर लाए थे। तीनों स्वयं भी पोस्त सेवन के आदी हैं और दूसरों को भी बेच देते थे।