Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेटे के साथ कार में स्पॉट हुईं करीना कपूर, पपराजी को देखते ही हाथ हिलाने लगे जेह

मुंबई

करीना कपूर को हाल ही में पूरे परिवार के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में देखा गया। कपल की हल्दी सेरेमनी से लेकर शादी तक में करीना के लुक ने खूब वाहवाही बटोरी। उनके साथ सैफ अली खान, तैमूर और जेह भी थे। शादी के फंक्शंस  खत्म होने के बाद कपूर परिवार के सदस्य अपनी रोजमर्रा की रूटीन में दिखे। रविवार को करीना कपूर को पपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया। उनके साथ छोटे बेटे जहांगीर अली खान भी थे। रणबीर और आलिया की शादी के बाद यह करीना का पहला अपीयरेंस है।