वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक अधिकारियों की ओर से विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों को बैंकिंग के फायदों और बैंकों से मिलने वाली वित्तीय सेवाओं व वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई। आरबीआई जयपुर के एलडीओ राकेश चन्द्र शर्मा ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, राष्टÑीय पेंशन योजना, अटल पेंशन, सुकन्या समृद्धि खाता, फटे नोट बदलने, नोट वैल्यू, शिक्षा ऋण इत्यादि के संबंध में जानकारी दी और आॅनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार और बैंकों के साथ मिलकर इस बात के लिए लगातार प्रयासरत है कि देश के पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों को भी बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराई जाएं ताकि उन इलाके का विकास हो सके। डिजिटल बैंकिंग मोबाइल, आरटीजीएस, आइएमपीएस, एटीएम के इस्तेमाल में सुरक्षा व सावधानी बरतना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए बैंक अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में साइबर ठगी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। ऐसे में बैंक अपने ग्राहकों को हमेशा सतर्कता बरतते हुए बैंकिंग से जुड़े कार्यांे को करने के लिए प्रेरित करती रहती है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचाव के लिए लोगों को सतर्क होना पड़ेगा। इस दौरान छात्राओं को बैंक अधिकारियों की पाठ्य सामग्री व उपहार वितरित किए गए। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड दयानन्द काकोड़िया, वित्तीय साक्षरता सलाहकार डीके शर्मा, ओमप्रकाश नांदेवाल, राजेश मुंजाल, प्रधानाचार्य रेणु, अभिलाषा, सुषमा, कंवलजीत कौर व एनएसएस की स्वयंसेविकाएं मौजूद थीं।