Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बैन के बाद अनिल अंबानी को एक और झटका, मुनाफे वाली कंपनी को हुआ घाटा

नई दिल्ली

लंबे समय से कर्ज के जाल में फंसे अनिल अंबानी को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला झटका शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने दिया है। सेबी ने धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस को प्रतिभूति बाजार से बैन कर दिया है। 

रिलायंस इंफ्रा ने दिया झटका: वहीं, अब अनिल अंबानी की एक अन्य कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के तिमाही नतीजों ने भी टेंशन बढ़ा दी है। 31 दिसंबर 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शुद्ध घाटा 106.91 करोड़ रुपये रहा।

हुआ था मुनाफा: अहम बात है कि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 80.08 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल परिचालन आय बढ़कर 4,281.45 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,010.59 करोड़ रुपये थी।