नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तहत ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेन स्टोक्स की नो बॉल को लेकर डेविड वार्नर ने बयान दिया है। वार्नर इस मैच में बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज का कहना है कि कभी-कभी आपको भाग्य की जरूरत होती है वह मुझे मिल गया। डेविन वार्नर मैच में 94 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा ट्रेविस हेड एशेज सीरीज का तीसरा सबसे तेज शतक लगाने में सफल रहे। जबकि, बेन स्टोक्स की 14 नो बॉल क्रिकेट फैंस के ध्यानाकर्षण का केंद्र बनीं।