ताशकंद
भारत की झिली डालाबेहरा ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन मेडल अपने नाम किए। इसमें एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल शामिल है। डालाबेहरा ने गोल्ड मेडल महिला भारोत्तोलन के 49 किलोवर्ग में स्नैच कैटेगरी में जीता। वहीं, सिल्वर उन्हें इसी भार वर्ग के क्लीन एंड जर्क कैटेगरी और टोटल कैटेगरी में मिला।
साई ने भी डालाबेहरा को दी बधाई
डालाबेहरा को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मेडल जीतने के लिए बधाई भी दी है। साथ ही उनकी तस्वीर भी शेयर की है। 22 साल की ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली वेटलिफ्टर डालाबेहरा 49 किलोग्राम वर्ग में दूसरे स्थान पर रहीं। यह वही भारवर्ग है जिसमें मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। मीराबाई यह टूर्नामेंट नहीं खेल रही हैं, क्योंकि वह ब्रेक पर हैं।