नोहर (सीमा सन्देश)। भारतीय किसान संघ तहसील कार्यकारिणी खुईयां द्वारा गांव सिरंगसर स्थित ठाकुर जी मन्दिर में किसानों के देवता भगवान बलराम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर भगवान बलराम कि विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र कि सुख-समृद्धि कि कामना कि गई। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष बेगराज शर्मा ने भगवान बलराम के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ तहसील मंत्री कालूराम पूनिया, युवा प्रमुख विजयपाल, प्रचार प्रमुख दुलाराम जाट, जिला सदस्य जसवंत बोहरा, मोहन लाल पारीक, मनीराम शास्त्री, सीताराम तिवाड़ी, करणी सिंह, ख्यालीराम, सुभाष शर्मा, चतरगिर, मालाराम ज्याणी, मालगिर सहित अनेक किसान उपस्थित थे।