सीमा सन्देश न्यूज
नोहर। स्थानीय तुलसी महाप्रज्ञ भवन में शासन श्री मुनि विजय कुमार के सानिध्य में संवत्सरी महापर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विजय कुमार ने कहा संवत्सरी महापर्व आत्म निरीक्षण का पवित्र पर्व है। वर्ष भर में किए गए कार्यों का लेखा जोखा करने का दिन है। संवत्सरी विशुद्ध आध्यात्मिक पर्व है। अध्यात्म साधना का अभिनव उपक्रम है। संवत्सरी पर्व जैनियों का सबसे बड़ा पर्व है, इसलिए इसे पवार्धीराज भी कहा जाता है। मुनि रमणीय कुमार ने आगम का वाचन किया। इस मौके पर भादरा की स्वाती नाहटा के 8 दिन की तपस्या पर तप अभिनंदन किया गया। तपस्वनी स्वाती ने तपस्या का श्रेय मुनि विजय कुमार को दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन आंचलिक समिति के सदस्य सुशील सिपानी ने किया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष मनोज सिपानी, महिला मंडल अध्यक्ष किरण देवी छाजेड़, संरक्षिका सुशीला बांठिया, युवक परिषद मंत्री चन्द्रेश सिपानी, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका राधा सिपानी, रीया लुणिया, सविता बांठिया, महेंद्र सिपानी, विनोद बरडिया, सरला देवी सिपानी, बिनोद भंसाली, नवीन बांठिया,राजेन्द्र पारख, नीलम, राजू नाहटा, चंचल सिपानी, सोनाली चौरडिया, मोहित बरडिया, निखिल, विकास बरडिया, महिला मंडल, कन्या मंडल आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। तपस्विनी का तेरापंथ सभा,महिला मंडल, युवक परिषद द्वारा सम्मान किया गया।