Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘भटनेर नगरी’ के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

पीएम बोले- कोविड आपदा में आत्मनिर्भर बनने का भारत ने लिया संकल्प
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
भटनेर नगरी हनुमानगढ़ के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। इस दिन जिला मुख्यालय पर बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से रिमोट का बटन दबाकर वर्चुअली आधारशिला रखी। हनुमानगढ़ के अलावा सिरोही, बांसवाड़ा और दौसा के मेडिकल कॉलेज भवन का आॅनलाइन शिलान्यास किया गया। जिला मुख्यालय पर टाउन स्थित एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के फिजियोथैरेपी सेंटर में शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। जयपुर के सीतापुरा स्थित केन्द्रीय पेट्रो केमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *