नई दिल्ली
भारतीय सेना में हाल में स्वॉर्म ड्रोन शामिल किए गए हैं। ये ड्रोन सेना को दुश्मनों के खिलाफ ऑपरेशन में मजबूती देंगे। खासकर सीमाओं पर सेना दुश्मनों की हर हरकत की कड़ी नजर तो रख ही पाएगी, उनके ठिकाने भी नेस्तनाबूत कर पाएगी। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि सीमा पर मजबूत सुरक्षा की कड़ी में स्वॉर्म दुनिया भर में हाल के विभिन्न संघर्षों में इसके उपयोग से स्पष्ट है कि ड्रोन तकनीक सैन्य अभियानों में एक बल गुणक साबित हुई है। हमारे संदर्भ में भी, सीमाओं पर हाल की घटनाओं में हमारी सीमाओं पर ड्रोन से संबंधित घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।