Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भादरा थाना प्रभारी कविता पूनिया निलम्बित

  • आदेशों में विभागीय जांच प्रस्तावित होने का हवाला
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने गुरुवार दोपहर को आदेश जारी कर भादरा थाना प्रभारी कविता पूनिया को निलम्बित कर दिया। निलम्बन आदेशों में विभागीय जांच प्रस्तावित होने का हवाला देते हुए पुलिस निरीक्षक कविता पूनिया को निलम्बित किए जाने का जिक्र है। एसपी की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि विभागीय जांच प्रस्तावित होने के चलते राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के उप नियम 13 एतद् के जरिए प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पुलिस निरीक्षक कविता पूनिया को तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन काल में सीआई पूनिया का मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन हनुमानगढ़ रहेगा। आदेशों में कहा गया है कि सीआई पूनिया बिना अनुमति अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगी। उधर, यह बात सामने आई है कि गत दिनों 15 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ अमानवीय व्यवहार करने के संबंध में मुकदमा दर्ज होने के दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं करने के चलते भादरा थाना प्रभारी कविता पूनिया को निलम्बित किया गया है। इस मामले में परिजनों व बालक के मोहल्ले के लोगों की ओर से भी पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद बुधवार व गुरुवार को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल भी जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन से मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *