Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत की सिल्वर गर्ल घर लौटीं:मीराबाई चानू का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, एयरपोर्ट स्टाफ ने भारत माता की जय के नारे लगाए; RT-PCR टेस्ट भी किया गया

नई दिल्ली

भारत को टोक्यो ओलिंपिक में पहला मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू टोक्यो से भारत लौट आई हैं। मीरा का सिल्वर मेडल इस बार के ओलिंपिक में अब तक भारत का इकलौता मेडल रहा है। वे ओलिंपिक के पहले दिन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीराबाई का जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट स्टाफ ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान मीरा की RT-PCR जांच भी की गई। मीरा के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी लौटे हैं।

एयरपोर्ट पर फूलों के साथ ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर फूलों के साथ ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर ही मीराबाई का कोरोना टेस्ट भी किया गया।

एयरपोर्ट पर ही मीराबाई का कोरोना टेस्ट भी किया गया।

एयरपोर्ट पर अधकारियों ने मीरा का शानदार स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर अधकारियों ने मीरा का शानदार स्वागत किया।

इससे पहले मीरा ने टोक्यो एयरपोर्ट से लौटते वक्त की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा- घर के लिए रवाना हो रही हूं। मेरी जिंदगी के खास यादगार लम्हों के लिए थैंक यू टोक्यो।

मल्लेश्वरी के बाद वेटलिफ्टिंग में दूसरा मेडल
चानू के इस ट्वीट को 5 घंटे के अंदर करीब 63 हजार लाइक्स और 3500 री-ट्वीट मिले। वेटलिफ्टर चानू ने शनिवार को महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। वेटलिफ्टिंग में मीरा मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी एथलीट हैं। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 सिडनी ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

मणिपुर सरकार मीरा को 1 करोड़ रु देगी
मणिपुर सरकार की तरफ से भी मीरा को 1 करोड़ रुपए की इनाम राशि दी जाएगी। साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। मीराबाई ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैंने और मेरी मां ने इस जीत के लिए कई त्याग किए हैं। उन्होंने कहा कि पिज्जा खाए हुए काफी समय हो गया है। इस जीत के बाद सबसे पहले मैं पिज्जा खाऊंगी।

वहीं, रेस्टोरेंट चेन डोमिनोज ने मीरा को जीवनभर के लिए मुफ्त पिज्जा देने की पेशकश की है। डोमिनोज ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- आपने कहा और हमने सुन लिया। हम नहीं चाहते कि मीराबाई चानू फिर से खाने के लिए इंतजार करें। इसलिए हम उन्हें जीवनभर मुफ्त में पिज्जा देंगे।

डोमिनोज ने मुफ्त में पिज्जा देने की पेशकश की
इसी कड़ी में डोमिनोज ने लिखा- देश के लिए मेडल जीतने के लिए मीरा को बधाई। आपने सभी भारतीयों के सपने को साकार किया। हमारे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं होगी कि हम आपको जीवनभर डोमिनोज का पिज्जा मुफ्त में दें। डोमिनोज ने इससे पहले शनिवार को मेडल जीतने के बाद मीराबाई के परिजनों के घर भी पिज्जा भेजे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *