Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारी वाहन गुजरते ही टूटी नाले के पास बनाई सड़क

श्रीगंगानगर। बीरबल चौक- इन्दिरा चौक मार्ग से गुजर रहे नाले के पास बनाई सीसी सड़क भारी वाहन का भार सहन नहीं कर पाई और टूट गई। इससे यह वाहन फंस गया। जिसे बाद में जेसीबी की सहायता से निकाला जा सका। जानकारी अनुसार नगरपरिषद द्वारा सीवरेज चैम्बर की सफाई के लिए मंगवाई सीवरेज जैटिंग मशीन इंदिरा चौक के पास वाले एरिया से कहीं जा रहा थी। इस दौरान अचानक धमाके के साथ उसके पिछले टायर यहां नाले के पास कुछ दिनों पूर्व बनाई सीमेंट की सड़क को तोड़ते हुए इसमें धंस गए। तेज धमाके के साथ टेंकर के पहिए धंसने पर चालक व परिचालक ने नीचे उतर कर देखा तो, उन्हें पता चला कि टायर नाले के पास खाली जगह में धंस गए है। (विस्तृत समाचार कल सीमा सन्देश में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *