Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भूत पुलिस से सैफ अली खान का पोस्टर रिलीज, करीना बोलीं- पैरानॉर्मल से डरें नहीं विभूति के साथ ‘सैफ’ महसूस करें

सैफ अली खान इस बार भूत पुलिस नामक हॉरर कॉमेडी के साथ ओटीटी स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोमवार को सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह फिल्म डिज़्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी। हालाँकि अभी मेकर्स ने डेट अनाउंस नहीं की है।

विभूति की लुक डिकोडिंग
पोस्टर में सैफ काले रंग की जैकेट में नज़र आ रहे हैं। उनके बालों और दाढ़ी को पूरी तरह से स्टाइल में दिखाया गया है। पोस्टर के बैकग्राउंड में एक मंदिर और साधु नज़र आ रहे हैं। सैफ के हाथ में एक पिच फोर्क है जिस पर सोने के जेवर लटक रहे हैं। वही सैफ के देखने का अंदाज़ उनके नेगेटिव रोल की तरफ इशारा कर रहा है।

ये स्टार्स भी आएंगे नज़र
पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित, भूत पुलिस में जैकलीन फर्नांडीज के साथ यामी गौतम और अर्जुन कपूर भी हैं। टीम ने हिमाचल के इलाकों में फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट किया, इसके बाद मुंबई में कुछ पैच वर्क किया, जो जनवरी 2021 में पूरा हो चुका था। मई 2021 में इसका पोस्ट प्रोडक्शन हो चुका था।

ऐसी है भूत पुलिस की कहानी
सैफ और अर्जुन कपूर ‘भूत पुलिस’ में सगे भाइयों के रोल में हैं। दोनों पाखंडी बाबाओं के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों के पिता का नाम उलटबाबा है। अर्जुन उसूलपसंद बाबा हैं, जबकि सैफ अली का मकसद अपना उल्‍लू सीधा करना है। कहानी को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में सेट किया गया है। कहानी किच‍कंडी नामक भूत के इर्द-गिर्द घूमती है। पाखंडी बाबा दरअसल उस किचकंडी भूत को ही भगाने के लिए हिमाचल के एक गांव में आते हैं।

उसे वहां के फोक लोर से लिया गया है। किचकंडी भूत की कहानियां नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भी काफी पॉपुलर है। जीवित रहते हुए उन किचकंडी के साथ किसी न किसी तरह से गलत व्यवहार किया गया और गर्भावस्था के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *