नई दिल्ली
खराब जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण हाल के वर्षों में हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। करीब एक दशक पहले तक जिन हृदय रोगों को उम्र के साथ होने वाली बीमारी के रूप में जाना जाता था, कम उम्र के लोगों में भी अब उनका निदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना, हर आयु वर्ग के लोगों में हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाता रहा है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा के कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हृदय गति रुकने, स्ट्रोक या दिल के दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध कर देती हैं, जिससे अंगों में रक्त परिसंचरण बाधित हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि केवल खाने की ही आदतों को सुधार लिया जाए तो हृदय रोगों को जोखिम को 60 फीसदी तक कम किया जा सकता है। आहार में हमेशा उन चीजों को शामिल करें जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होती हों। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अपने रोजाना के खाद्य तेल में बदलाव करके आपको इस दिशा में काफी लाभ मिल सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।