Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मंत्रालय में MBM कॉलेज के साथी से मिलकर गले लगाया; बोले- जूनियर अपने सीनियर को बॉस बोलता है, आप भी बॉस बोलेंगे

जोधपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार में जोधपुर के अश्विनी वैष्णव को भी रेल व IT दो मंत्रालय दिए गए हैं। मंत्री पद की शपथ के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला और इसके बाद शुक्रवार को वे मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि यहां पर उनके MBA इंजीनियरिंग कॉलेज के जूनियर साथी भी हैं, तो उन्होंने उनको गले लगाया और खुश हुए।

इस दौरान वहीं किसी अधिकारी ने इसका वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है। इसके बाद उनके जोधपुरी अपणायत (अपनेपन) भरे अंदाज की तारीफ हो रही है। शुक्रवार को मंत्रालय में कार्यरत अधिकारियेां से मुलाकात के दौरान उन्हें किसी ने बताया कि आप ही का एक जूनियर हमारे साथ है। उन्होंने उसे बुलाया और कहा कि आप MBM कॉलेज के हो, अरे महाराज… यहां आओ। उन्होंने अपने MBA इंजीनियरिंग कॉलेज का जिक्र करते हुए कहां कि कॉलेज में जूनियर अपने सीनियर को कभी नाम से नहीं बुलाता है वो हमेशा बॉस कहता है। इस पर अब आप भी मुझे बॉस कहेंगे। उन्होंने अपने जूनियर से हाथ मिलाया और गले भी लगाया।

स्टूडेंट के बीच वायरल हो रहे वीडियो में हो रही है तारीफ
यह वीडियो शुक्रवार की शाम को वायरल हुआ। MBM स्टूडेंट अपने सीनियर बॉस के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं जोधपुर के लोगों ने भी मंत्री अश्विनी वैष्णव के जोधपुरी अपणायत वाले अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि मूल रूप से पाली के वैष्णव की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई जोधपुर में ही हुई है। इसके बाद वैष्णव ने IIT कानपुर से एमटेक की पढ़ाई की। उसके बाद IAS अफसर बने। अश्विनी वैष्णव ने अपनी स्कूली शिक्षा महेश स्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज जोधपुर से पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *