हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल के जन्मदिन पर रविवार रात्रि को जंक्शन की आईटीआई कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सभापति ने केक काटा। इस दौरान मौजूद नगर परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां सहित कॉलोनी के वाशिंदों ने सभापति को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यांे के लिए सभापति का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रायसिंह शर्मा, पृथ्वीराज सहारण, मंगतूराम पूनिया, ओमप्रकाश मेहरड़ा, करण प्रजापत, चरणसिंह वर्मा, रिछपाल कल्याण, जगदीश वर्मा, साधुसिंह, गुरबक्श सिंह, हनुमान सहित कई नागरिक मौजूद थे।