नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 10 और 12 टर्म 1 एग्जाम 2021 को लेकर कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। CBSE के मुताबिक स्टूडेंट्स के रोल नंबर 9 नवंबर तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा अवधि भी 90 मिनट का तय किया गया है।
ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा सामान्य रूप से 10.30 के बजाय दिन के 11.30 बजे से शुरू होगी। परीक्षा से पहले क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट की जगह 20 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि 10वीं की परीक्षा 17 नवंबर 2021 और 12वीं की परीक्षा 16 नवंबर 2021 से शुरू होगी।