नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी नई तस्वीरों की एक रील शेयर की हैं, जिसमें वह नो-मेकअप लुक दिख रही हैं। इन फोटो को मलाइका ने बिना फिल्टर किए इन्हें किया हैं, जिसकी वजह से वह खबरों में हैं। यूं तो मलाइका के सिंपल लुक को देख कर उनके चाहने वाले लट्टू हो रहे हैं तो वहीं उनकी दोस्त, फिल्म निर्माता फराह खान ने उनके पोस्ट पर कॉमेंट कर कर, उन्हें बताया कि वह बिना किसी फिल्टर और नो-मेकअप लुक में भी सबसे अच्छी दिखती हैं।