Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान

  • कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष ऐश मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, जिला प्रभारी व कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने बैठक में विशेष रूप से हिस्सा लिया। ऐश मोहम्मद ने प्रदेश सचिव जिया उर रहमान को संगठन की ओर से पार्टी की मजबूती के लिए आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। प्रदेश सचिव ने बैठक में मौजूद संगठन सदस्यों से केन्द्र की गलत नीतियों की वजह से दिन-दोगुनी रात चौगुनी गति से बढ़ रही महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैंस के दाम रोजाना बढ़ाए जा रहे हैं। इससे समस्त वर्ग त्रस्त है। उन्होंने संगठन सदस्यों से आमजन को साथ लेकर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया। बैठक में सरपंच इमामदीन भाटी, बुले खान, हाजी मुनाफ, इकबाल, अख्तर हुसैन, हाजी मुराद सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *