महाराष्ट्र में पुणे के उरुली कंचन इलाके में हिस्ट्रीशीटरों के दो गिरोहों के बीच फायरिंग हुई है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पुणे पुलिस के सभी आलाधिकारी पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों गैंग में रेत ठेका को लेकर कई महीने से विवाद चल रहा है। क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों को भी मौके पर भेजा गया है। DCP नम्रता पाटिल भी मौके पर गई हैं। गैंगवार में हुई फायरिंग के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।