जयपुर
राजनीति में अफवाहों और उनके क्रिएटर्स का भी बड़ा रोल है। दिवाली के आसपास विपक्षी पार्टी के एक नेताजी के ऑडियो को लेकर अंदरखाने खूब चर्चा हुई। यहां तक कहा गया कि आपत्तिजनक बातचीत वाला मैसेज ऊपर तक पहुंच गया है। पड़ताल में पूरा मामला अलग निकला। ऑडियो तो था, लेकिन महिला से आपत्तिजनक बातचीत का नहीं, दो नेताओं के बीच चुनावी मुद्दों पर था। अब इस अफवाह के सूत्रधारों की तलाश की जा रही है।