Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लग्जरी कार फॉर्च्यूनर से भी महंगा है शमशेर

अजमेर

मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों की डिमांड देश-विदेशों में भी होने लगी है। इनकी ताकत, रफ्तार और सुन्दरता के साथ-साथ कदकाठी का हर कोई दीवाना है। पुष्कर के प्रसिद्ध मेले में भी मारवाड़ी और काठियावाड़ी नस्ल के घोडे़ बिकने के लिए बड़ी तादाद में आए हैं। शमशेर नाम का घोड़ा मेले में चर्चा में है।

इसकी वजह है शमशेर की कीमत, जो ऑडी की अपकमिंग कार ऑडी क्यू-3 से थोड़ी ही कम है, लेकिन इसका मेंटेनेंस यानी एक महीने का खर्च लग्जरी कार BMW और मर्सिडीज से भी ज्यादा है। शमशेर पर उसका मालिक महीने में 40 हजार रुपए से ज्यादा खर्च करता है। शमशेर की एक और खास पहचान है, उसके पिता दाना नाम का घोड़ा जो कि देश के सबसे अमीर उद्योगपति अनिल अंबानी के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *