श्रीगंगानगर। पेट्रोल-डीजल, रसोई के बढते दाम और बढती मंहगाई के विरोध में महिला कांग्रेस मोर्चा की ओर से कलक्टरेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। बढती रसोई गैस के विरोध स्वरूप धरना स्थल पर चुल्हे पर चाय बनाई गई। महिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई की अगुवाई में सेंट्रल जेल से गंगासिंह चौक तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान श्रीमती बिश्नोई ने कहा कि मोदी सरकार की ह्यआमजन को लूटो तथा आर्थिक व मानसिक शोषण करो की नीति के कारण आज मंहगाई ने विकराल रूप ले रखा है। इससे महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग पीड़ित व त्रस्त है। महंगाई से घरों में चूल्हे जलने बंद हो गए हैं। रसोई गैस के दाम 900 रुपए के करीब पहुंच गए हैं। सरसों तेल 200 रुपए व रिफाइंड तेल 150 से अधिक में मिल रहा है। डीजल 60 रुपए प्रति लीटर होना चाहिए था, जो आज 100 रुपए से ऊपर है। परन्तु सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। इस दौरान उनके अलावा भी कांग्रेस नेताओं ने बढती मंहगाई को लेकर अपना विरोध जताया। इस दौरान शिवदयाल गुप्ता, जेपी श्रीवास्तव, सोहन लाल सिंगठिया, भीमराज डाबी, बनवारी लाल बिश्नोई, पार्षद रमेश शर्मा, सोहन लाल नायक, प्रेम भाटिया, प्रदेश सचिव कविता बंसल, चंद्रावली देवी पूर्व पंच, प्रेमली देवी, राममूर्ति देवी, कृष्णा देवी, सुनीता छोड़ा, सरस्वती देवी, शांति देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।